इंदौर वाल पेंटिंगएसोशियन द्वारा पेंटर एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे पेंटर साथियों का सम्मान किया गया साथ ही इस अवसर पर परंपरागत शोभा यात्रा निकली गई जो सोनकर समाज धर्मशाला से प्रारंभ होकर पलसीकर, कलेक्टर आफिस रोड से हरसिद्धि पगनीशपागा मां शारदा मंदिर से कार्यक्रम स्थल सोनकर समाज धर्मशाला पंहुची !

इस अवसर पर सेकडो पेंटर बंधु के साथ मां सरस्वती जी की भव्य शोभायात्रा में सनातनी विधायक गोलू शुक्ला नगर भाजपा उपाध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह सोलंकी एवं संरक्षक महेंद्र त्रिवेदी जी मुकेश सोनी जी, महेश राठौड़ जी, नवीन अहेरकर जी,अध्यक्ष राज ठाकुर, किशोर दोईया, रामेश्वर जामले, ,राकेश वर्मा, दुर्गेश मेहरा, भगवती योगी, सुनिल कश्यप, लोकेश चौहान,अजय वाघ आदि सम्मिलित रहे ।

उपरोक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक संतोष मीणा ने बताया कि इस अवसर पर केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री राजेश सोनकर , पार्षद राहुल जायसवाल , विक्रम अवार्डी एडवोकेट नरेन्द्र बोरासी पूर्व पार्षद मांगीलाल रेडवाल एसआई सायबर सेल अवरनेस शिवम् ठककर,शिव वर्मा , दिनेश वर्मा , बंटीं वर्मा , राहुल अवस्थी, सुनिल यादव आदि की गरिमामय उपस्थिति में आयोजन सम्पन्न हुआ कार्यक्रम संयोजक संतोष मीणा आर्टिस्ट ने सभी का अभिवादन किया ।

