भागीरथपूरा मामले में आज एक और जान चली गई क्षेत्र के राजाराम बौरासी (75) को उल्टी-दस्त की तकलीफ हुई हालत बिगड़ने पर शनिवार सुबह सरकारी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में एडमिट वहां पता चला कि उन्हें कमजोरी के कारण हार्ट अटैक आया है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया, बेटे नीरज का कहना है कि एक दिन पहले तक वे स्वस्थ थे और चलते-फिरते थे। उल्टी-दस्त के बाद डॉक्टरों का कहना था कि उन्हें इन्फेक्शन है।बताया जा रहा है की स्वास्थ विभाग के अनुसार श्री बौरासी को पूर्व से ब्लड प्रेशर शुगर एवं हृदय रोग की शिकायत थी वर्तमान में उन्हें उल्टी दस्त की शिकायत नहीं थी ।

जीवन भर प्रदेश के अनुदान प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों की लड़ाई लड़ने वाले सेवा निवृत्त शिक्षक एवं स्कूल संचालक भागीरथपुरा निवासी राजाराम बोरासी ने आज सुबह अंतिम सांस ली । जर्नलिस्ट नीरज बोरासी, धीरज बोरासी के पिता राजाराम बोरासी की शव यात्रा 185 भागीरथपुरा से दोपहर 2:00 बजे मालवा मिल मुक्तिधाम जाएगी।
