
सामाजिक संस्था विंध्याचल सोशल ग्रुप के मीडिया प्रभारी डॉ आर एन मिश्रा ने बताया कि ग्रुप का 20 वा वार्षिकोत्सव स्नेह सम्मेलन होटल ब्लू लीफ बिचौली मर्दाना में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में 4500 से अधिक विंध्य जनों की उपस्थिति रही। आज वार्षिकोत्स में ऐसा लगा कि मानो समूचा विंध्य क्षेत्र मालवा की धरती इंदौर में उपस्थित हो गया हो।। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विंध्य क्षेत्र के सीधी सिंगरौली से सांसद डॉ राजेश मिश्रा जी थे। जी थे। विशिष्ट अतिथि मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट जी इंदौर सांसद शंकर लालवानी जी इंडिगो एयरलाइंस के उपाध्यक्ष वरुण द्विवेदी जी, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता आर,एक द्विवेदी ,समाजसेवी सुनील सिंह बघेल डॉ अरविंद शुक्ला जी पूर्व एडिशनल एस पी तरुणेंद्र सिंह बघेल विंध्य वासिनि मित्र मंडल देवास के राम पदार्थ मिश्रा जी सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी सतीश दुबे जी ने की ।
देवी शारदा माता जी के पूजन एवं बंदना से कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ इस अवसर पर गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय गीतों की प्रस्तुतियां भी दी गई। स्वागत भाषण एवं वार्षिक प्रतिवेदन सचिव दिलीप मिश्रा जी ने प्रस्तुत करते हुए इंदौर से रीवा के बीच हवाई जहाज की सुविधा दिलवाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला जी एवं इंडिगो के उपाध्यक्ष वरुण द्विवेदी जी एवं मध्यप्रदेश शासन का आभार माना। अध्यक्ष आर पी शर्मा जी ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों से अम्बेडकर नगर इंदौर रीवा ट्रेन को नियमित करने की मांग की। एवं इंडिगो एयरलाइंस के उपाध्यक्ष वरुण द्विवेदी जी से इंदौर रीवा के बीच संचालित फ्लाइट का किराया कम करने हेतु आग्रह किया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीधी सिंगरौली के सांसद डॉ राजेश मिश्रा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज इंदौर में इतनी बड़ी संख्या विंध्य जनों की देखकर ऐसा लगा कि मानो समूचा विंध्य मालवा की धरती में उमड़ आया हो। आज अपनों के बीच आकर हमें अपार खुशियां प्राप्त हुई है। अब आपकी यह मांग इंदौर रीवा ट्रेन को नियमित करवाने वाली सिर्फ आपकी ही नहीं,बल्कि हमारी भी मांग हो गई है। इसको नियमित करवाने के लिए हम बहुत जल्द केंद्रीय रेल मंत्री अश्विन वैष्णव जी से मिलकर अपनी बात रखेंगे। ।
इंदौर सांसद शंकर लालवानी जी ने विंध्याचल सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित स्नेह सम्मेलन के लिए सभी विंध्य जनों को बधाई दी। साथ ही इंदौर रीवा ट्रेन को नियमित करवाने हेतु कहा कि हम लगातार इसको नियमित करवाने के लिए प्रयासरत है। अब तो सीधी सिंगरौली के सांसद राजेश मिश्रा जी सहित विंध्य के सभी सांसदों को साथ लेकर रेल मंत्री जी को ज्ञापन देकर अपनी बात रखेंगे। साथ ही शंकर लालवानी जी ने कहा कि विंध्य की बघेली भाषा बहुत लोकप्रिय है इसमें अपनो की मिठास है।
अध्यक्ष आर पी शर्मा सचिव दिलीप मिश्रा मीडिया प्रभारी डॉ आर एन मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में समाज हित में अच्छे कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठजनों सहित 137 से अधिक मेधावी छात्र छात्राओं एवं राज्य स्तर प्रदेश स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलो में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का सम्मान भी किया गया कार्यक्रम का संचालन रमाशंकर तिवारी ने किया।कार्यक्रम में विंध्य क्षेत्र के सुप्रसिद्ध लोक गायिका श्री मति कल्याणी मिश्रा एवं सुश्री अजीता द्विवेदी जी के द्वारा विंध्य क्षेत्र की लोकप्रिय लोक गायिका बघेली भाषा में सुमधुर गीतों की प्रस्तुतियां भी दी गई। साथ ही ग्रुप से जुड़े बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीतों,भजनों एवं सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी। ।
