परिचय सम्मेलन में 6 हजार से अधिक समाजजन हुए शामिल, 78 रिश्ते तय, सौ से अधिक पर चल रही बात

इंदौर। राजपूत समाज द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन में राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने, दहेजमुक्त एवं सादगीपूर्ण विवाह पद्धति अपनाने, नशामुक्त समाज निर्माण तथा बेटीयो की शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत समाज से ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है।राजपूत परिषद जिला इंदौर द्वारा चिमनबाग स्थित स्काउट ग्राउंड मैदान पर अखिल भारतीय विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया किया गया। जिसे समाज का महाकुंभ कहा गया। यह पूरा कार्यक्रम नि:शुल्क किया गया तथा परिचय पुस्तिका परिणय- सेतु का विमोचन भी आयोजन स्थल पर ही किया गया। राजपूत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह ठाकुर और जिला अध्यक्ष ठाकुर राम सिंह प ने बताया कि सम्मेलन में अतिथि के रूप में गुरु जी संत महामंडलेश्वर 1008 श्री राम जी महाराज अरण्य धाम , कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट , विधायक गोलू शुक्ला , पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ,
जीवन सिंह शेरपुर करणी सेना परिवार , दीपेंद्र सिंह सोलंकी , ऋषि राज सिंह सिसोदिया, शैलेन्द्र सिंह झाला सहित समाज के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की दीप प्रज्वलन कर भगवान राम की स्तुति के साथ शुरू हुआ ।
प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह ठाकुर ओर जिला अध्यक्ष राम सिंह दिखीत के अनुसार सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई और बड़ी संख्या में पंजीयन भी कराए गए। सम्मेलन का संचालन परिषद् की महिला विंग अध्यक्ष श्रीमती अर्पिता सिकरवार और उपाध्यक्ष श्री जय सिंह पंवार ने किया सम्मेलन में कुंडली मिलान की व्यवस्था भी की गईं,
आयोजन में अरविंद सिंह ठाकुर, ठाकुर राम सिंह दिखीत ,महेंद्र सिंह बैस, शैलेन्द्र सिंह दिखीत, ऋषभ सिंह चौहान , कार्तिक सिंह दिखीत, कुणाल सिंह दिखीत, संस्कार सिंह दिखीत, जय सिंह पवार ओर अर्पिता सिकरवार, सहित कई स्वजातीय प्रतिनिधियों का भी सहयोग रहा। संचालन जय सिंह पवार ओर अर्पिता सिकरवार ने किया ।
सम्मेलन के समापन पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल योग्य युवक-युवतियों को उचित मंच मिलता है, बल्कि समाज में जागरूकता, एकता और सकारात्मक सोच भी विकसित होती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां, अभिभावक एवं समाजजन उपस्थित रहे।
