आज सुबह सुपर कारिडोर बोलेरो गाड़ी टायर फटने के कारण पलट खा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई एवं चार लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया। सभी मान के प्रोग्राम में शामिल होने धार जा रहे थे।
पुलिस के अनुसार घटना सुपर कॉरिडोर पर बोलेरो संतुलन बिगड़ने के चलते पलटी खा गई। इस हादसे में दीपक ठाकुर निवासी छोटा नागदा की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कार में बैठे सभी लोग नशे में थे। पुलिस को प्रारंभिक जानकारी में पता चला कि टायर फटने से हादसा हुआ है। पुलिस हादसे को लेकर जांच कर रही है।
