60 फीट रोड पर बेदांत नामक युवक ने घर में घुसकर अपनी दोस्त विधि के परिजनों पर चाकू से हमला किया जिसमे विधि के भाई की मौत हो गई, जबकि विधि और उसकी मां घायल हो गईं। कुछ दिन पहले युवती के परिजनों ने वेदांत द्वारा विधि को परेशान करने की शिकायत पुलिस से की थी तब पुलिस ने आरोपी को समझाईस देकर छोड़ दिया था ।
एरोड्रम पुलिस के अनुसार वेदांत सोलंकी, विधि का दोस्त है, किसी बात को लेकर विवाद के बाद वह विधि के घर पहुंचा और विधि, उसकी मां और भाई विधान पर चाकू से वार कर दिया और बाद में ख़ुद को भी चाकू से घायल कर लिया हमले में विधान गंभीर रूप से घायल हो गया इलाज के दौरान विधान की अरबिंदो अस्पताल में मौत हो गई।
