मंदिर में पुजारी का काम करने वाले सतीश शर्मा का शव आज सुबह महालक्ष्मी नगर क्षेत्र में कार में मिला, उनके सर में गोली लगी थी कार से पिस्टल भी बरामद हुई है कार अंदर से लॉक होने के कारण पुलिस ने कांच तोड़कर शव बाहर निकाला । पुलिस ने प्रकरण जांच में ले लिया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवायएच भेजा गया है ।
सतीश शर्मा लसूड़िया मोरी स्थित एक मंदिर में पुजारी थे। सोमवार शाम पत्नी से पाटनीपुरा से पूजा का सामान लेने की बात कहकर घर से निकले थे, वापस नहीं लौटने पर पुलिस को सूचना दी गई । अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सतीश शर्मा ने स्वयं को गोली मारी है या उन पर किसी अन्य ने हमला किया है। सतीश मूल रूप से अशोक नगर के निवासी थे। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
