छोटा बांगरदा की शुभम पैलेस कॉलोनी में बाइक की टक्कर को लेकर हुए विवाद में चार बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी। सोमवार देर रात पुलिस ने इस मामले में दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य दो की तलाश जारी है।अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। संजय के पिता रिटायर्ड पुलिसकर्मी हैं ।
शुभम पैलेस कॉलोनी में रहने वाले संजय सिंह बेस, अपने भांजे और भाई के साथ कल रात डी मार्ट जा रहे थे तभी गली में शराब पी रहे लोगो से बाइक की टक्कर हो जाने पर विवाद हुआ इसकी सूचना संजय ने फोन कर घर पर दी परिजन घटना स्थल पर पहुंचे तब तक आरोपी जा चुके थे परिजन सभी घायलों को मालवा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां देर रात उपचार के दौरान संजय सिंह बेस ने दम तोड़ दिया।
