नयापूरा राऊ में शादी में माता पूजन के दौरान गलती से बंदूक का ट्रिगर दबने से पाँच लोग घायल हो गए । बताया जा रहा है बंदूक लाइसेंसी है । घायलों को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि सीतलामाता मंदिर से माता पूजन कर वापस आते समय हर्ष फायर के लिए नंदकिशोर जाट ने अपनी 12 बोर की बंदूक मंगवाई। बंदूक देते समय नाबालिग के हाथ से गलती से ट्रिगर दब गया, जिससे गोली चल गई। गोली के छर्रे से आसपास खड़े करीब पांच लोग घायल हो गए।
