इंदौर।
परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक मकान का ताला तोड़कर नकदी और सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक २५ जनवरी की रात करीब १ बजे से २६ जनवरी की सुबह ६.३० बजे के बीच शिवाजी नगर स्थित एक मकान को निशाना बनाया गया। फरियादी गणेश पिता सुरेश दिघे निवासी शिवाजी नगर ने बताया कि अज्ञात बदमाश घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखी करीब ३० ग्राम वजनी पुरानी इस्तेमाली सोने की मोती की माला, लगभग ५ ग्राम वजनी, सोने के टॉप्स और ८८ हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। परदेशीपुरा थाना पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।
