
इंदौर ।
जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप, पीएम परिवार, इंदौर के सदस्यों ने अग्रेजी नए वर्ष और जनवरी माह की शुरुआत अपने अनूठे सेवा कार्यों के साथ करते हुए पहले सेवा प्रकल्प के रूप में एयरपोर्ट रोड स्थित नमो नवकार सेवा आश्रम पहुंचकर बच्चों को नई ड्रेस एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री भेंट की तथा केक काटकर नए वर्ष का शुभारंभ किया। बच्चों ने भी स्वागत गीत की प्रस्तुतियां देकर इस वातावरण को उत्साहपूर्ण बनाए रखा। ग्रुप के अध्यक्ष नवीन-वर्षा जैन के मार्गदर्शन में इस सेवा कार्य के पश्चात पीएम परिवार के सदस्यों ने राज शांति आशियाना वृद्धाश्रम पहुंचकर प्रस्तावित नवीन भवन के लिए 12 गीजर एवं 1 टीवी सेट भेंट किया। वृद्धजनों के शुभाशीष लेकर ग्रुप के सदस्य भाव विभोर हो उठे और निरंतर सेवा कार्य का संकल्प व्यक्त किया।
ग्रामीण संस्कृति से जुडाव – इस अवसर पर ग्रुप के प्रमुख संयोजक मनीष-संगीत वया एवं शैलेन्द्र-श्वेता बोहरा ने नेमावर रोड स्थित एक फार्म हाउस पर पहुंचकर अपने सदस्यों सहित ग्रामीण वेशभूषा पहनकर ग्राम्य जनजीवन की अनुभूति की। स्वागत द्वार पर ढोल ताशों के साथ सदस्यों ने ग्रामीण परम्पराओं का भरपूर आनंद लिया। यहाँ बैलगाड़ी, ऊंटगाड़ी, घुड़सवारी, घट्टी पीसने, जादूगर, कठपुलती, सितौलिया, गिल्ली डंडा जैसी ग्रामीण संस्कृति से जुड़ी गतिविधियाँ भी आयोजित की गई जिनमें सदस्यों ने भरपूर और जीवन आनंद लिया। कार्यक्रम में ग्रुप सचिव रवि-अंजली बाफना, नीलेश-निधि बाफना सहित सभी प्रमुख सदस्य मौजूद रहे।
