
इंदौर। देश के 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में इंदौर में आयोजित गणतंत्र समारोह के अवसर पर राज्य के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया। सेनानी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश शर्मा आदित्य सहित संघ के पदाधिकारियों से भेंट के दौरान देवड़ा ने उनके कुशल क्षेम भी पूछे और शॉल- श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान भी किया। इस अवसर पर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित जिला प्रशासन के सभी प्रमुख वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। लोकतंत्र सेनानी संघ के अन्य पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया।
