भागीरथपूरा में दूषित पानी से आज एक और मरीज की मौत हो गई बताया जा रहा है मृतक खुबचन्द विगत पंद्रह दिन से उल्टी दस्त की बीमारी से ग्रसित थे उनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा था । मंगलवार सुबह भी उल्टी-दस्त हुए तो परिजन उन्हें केंद्र पर लेकर गए। उन्हें दवाइयां दी गई थी घर जाने के बाद शाम को उल्टी हुई और मौत हो गई।

कोरी समाज धर्मशाला के पीछे रहने वाले खूबचंद पिता गन्नूदास मिल मजदूर थे और पहलवान रहे हैं। वे कई कुश्ती प्रतियोगताओं में विजेता रहे हैं।बेटे राहुल ने बताया कि पिता की मौत दूषित पानी के कारण हुए उल्टी-दस्त के बाद ही हुई है। इससे पहले वह स्वस्थ थे और अपना खुद का काम भी करते थे। वह पहलवान थे, इसलिए रोजाना हाथ-पैर की मालिश भी करते थे।
