शाह और भाजपा अध्यक्ष मौजूद; अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का पार्थिव शरीर विद्या प्रतिष्ठान पहुंच चुका है। कुछ देर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। अंतिम संस्कार में शामिल होने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे और आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश पहुंचे।
अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। उनके समर्थक पैदल, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर, गाडिय़ों से अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे। बारामती की सडक़ों पर जाम लग गया था। बुधवार सुबह अजित के पार्थिव शरीर को बारामती में काटेवाड़ी स्थित उनके आवास लाया गया गया था। पवार का चार्टर्ड प्लेन बुधवार सुबह 8.45 बजे क्रैश हुआ था। वे 66 साल के थे। बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश हुआ था।
हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू समेत 5 लोगों की मौत हुई। पवार 5 फरवरी को पुणे में होने वाले जिला परिषद चुनावों के लिए 4 रैलियों को संबोधित करने वाले थे। पवार के निधन पर महाराष्ट्र में 3 दिन का राजकीय शोक रखा गया है।
कैसे क्रैश हुआ पवार का प्लेन
बारामती एयरफील्ड अनकंट्रोल्ड है, यानी यहां ्रञ्जष्ट की जगह फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन के इंस्ट्रक्टर ट्रैफिक की जानकारी देते हैं। विमान ने सुबह 8.18 बजे बारामती से पहली बार संपर्क किया। विमान का अगला कॉल लैंडिंग साइट से 30 नॉटिकल माइल यानी करीब 55 किमी की दूरी पर किया गया।
पुणे अप्रोच ने विमान को बारामती के लिए रिलीज कर दिया और विजुअल मेट्रोलॉजिकल कंडीशन यानी में पायलट की मर्जी से उतरने की सलाह दी। यानी अगर पायलट को मौसम ठीक लग रहा है और लैंडिंग साइट दिखाई दे रही है तो वो बिना किसी एडवांस लैंडिंग टूल की मदद से जेट लैंड करवा सकता है।
इसके बाद पायलट ने हवा और विजिबिलिटी के बारे में पूछा। उन्हें बताया गया कि हवा शांत है और विजिबिलिटी लगभग 3000 मीटर है। विमान ने रनवे 11 पर फाइनल अप्रोच की रिपोर्ट दी, लेकिन बताया कि रनवे नजर नहीं आ रहा।
इसके बाद विमान लैंड करने के बजाय हवा में चक्कर लगाने लगा। थोड़ी देर बाद क्रू ने बताया कि वे फिर से रनवे 11 के फाइनल अप्रोच पर हैं। उनसे पूछा गया कि रनवे दिख रहा है या नहीं। क्रू ने जवाब दिया कि रनवे फिलहाल नजर में नहीं है, लेकिन जैसे ही रनवे दिखेगा, वे बताएंगे। कुछ सेकेंड बाद कू्र ने रिपोर्ट किया कि रनवे अब नजर में है।
विमान को सुबह 8.43 बजे रनवे 11 पर लैंड करने की अनुमति दी गई, लेकिन विमान ने लैंडिंग क्लियरेंस का रीडबैक नहीं दिया गया। सुबह 8.44 बजे, एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने रनवे 11 के थ्रेशहोल्ड के पास आग की लपटें देखीं।
इसके तुरंत बाद इमरजेंसी सर्विसेज को घटनास्थल भेजा गया। विमान का मलबा रनवे 11 के थ्रेशहोल्ड के पास, रनवे के 50 मीटर दूर बाईं तरफ पाया गया। इस हादसे की जांच अब एयर क्राफ्ट एक्सीडेंट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो ने अपने हाथ में ले ली है।
