इंदौर

आज देश के महापुरुष महात्मा गांधी की पुण्यतिथि अवसर पर रीगल तिराहा स्थित प्रतिमा पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी आज पहुंचे और माल्यार्पण कर श्रद्धा- सुमन अर्पित किए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आने का समाचार कल से ही कांग्रेसियों के बीच प्रकाशित हुआ। सुबह की ठंड के बावजूद कांग्रेसी बडी संख्या में प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। पटवारी ने उद्बोधन भी दिया और कहा कि भाजपा सरकार उनके संगठन हिंसा परोसने का काम कर रहे हैं। हम सबको उनसे सावधान रहना है। हम सभी को गांधीजी
के विचारों पर आगे चलना और उनके विचारों के साथ रहना है। गांधीजी धोती और बनियान लाठी लेकर अंग्रेजों के खिलाफ अहिंसक आन्दोलन लेकर निकले थे और वे सफल भी हुए थे। कोई जरूरी नहीं है कि हिंसा से ही हर चीज का समाधान निकाला जाए। अहिंसा परमो धर्म जो बोला गया है वहीं सबसे बड़ा वाक्य है
