इंदौर।

संस्था सांईराम मंडल नंदबाग द्वारा सामाजिक सरोकारों की कड़ी में एक सराहनीय पहल करते हुए दिव्यांग व्यक्ति को व्हील चेयर भेंट की गई। इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में एक सादे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद दिव्यांगजन को सहयोग प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सहायता करना रहा।
मंडल के रितेश “बंटी” ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि सांईराम मंडल नंदबाग द्वारा लगातार समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संस्था द्वारा समय-समय पर जरूरतमंदों को सहायता सामग्री, चिकित्सा सहयोग, शिक्षा सामग्री एवं अन्य सामाजिक कार्य किए जाते रहे हैं। इसी क्रम में एक दिव्यांग व्यक्ति को व्हील चेयर प्रदान की गई, जिससे उनके दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम किया जा सके।
व्हील चेयर प्राप्त करने वाले दिव्यांग ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से उन्हें आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने समाज के अन्य सक्षम लोगों से भी इस प्रकार के सेवा कार्यों में आगे आने की अपील की। अंत में मंडल के सदस्यों ने यह तय किया कि भविष्य में भी समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए इस तरह के कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ,संजय शुक्ला ,आकाश विजयवर्गीय, लक्की अवस्थी , अशोक चौहान चांदू नेता , डॉ दिपक शर्मा , बब्बू मिश्रा मौजूद थे ।
