*8 फ़रवरी को इंदौर में कटे फटे होंठ की नि: शुल्क सर्जरी*
*अमेरिका के 21 डॉक्टरों की टीम वर्मा यूनियन हॉस्पिटल में सर्जरी करेगी*
इंदौर | स्वर्णिम फ़ाउंडेशन, फेसेस ऑफ टूमारो अमेरिका,वर्मा यूनियन हॉस्पिटल एवं स्थानकवासी जैन कॉन्फ़्रेंस के संयुक्त तत्वावधान में 8 फरवरी को कटे फटे होंठ एवं चिपके हुए तालू के बच्चों की नि: शुल्क सर्जरी होगी ।कैंप का शुभारंभ इंदौर संभाग के कमिश्नर डॉ सुदाम खेड़े, प पू स्वामी अच्युतानंद जी महाराज एवं जैन युवा रत्न जयसिंह टीना जी जैन करेंगे।
चयन हेतु 8 फरवरी को सुबह 9 बजे से वर्मा यूनियन हास्पिटल धार रोड पर शिविर प्रारंभ होगा जिसमें अमेरिकी टीम के डॉक्टर मरीजों का सिलेक्शन कर उसी दिन से सर्जरी करेंगे जो 13 फरवरी तक चलेगी ।अभी तक 60 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है।जिन्होंने अभी रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है वो मो नं- +91 93294 42524 पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।यह जानकारी स्वर्णिम फ़ाउंडेशन के संस्थापक वीरेंद्र कुमार जैन एवं मुख्य संयोजक श्रीमती रेखा जैन द्वारा दी गई।
यह कैंप विशेष रूप से कटे-फटे होंठ एवं चिपके हुए तालू (Cleft Lip & Palate) से पीड़ित बच्चों के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिसमें अमेरिका के विशेषज्ञ प्लास्टिक सर्जनों द्वारा पूर्णतः नि:शुल्क सर्जरी की जावेगी।म प्र शासन द्वारा भी कैंप के लिए सर्कुलर निकाला गया है।उपरोक्त जानकारी अश्विनी वर्मा, डॉ राहुल छजलानी एवं प्रकाश भटेवरा द्वारा दी गई।
