अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार वंदनाश्री एवं 32 महिला-पुरुष कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

इंदौर अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति का भव्य और दिव्य फाग महोत्सव रविवार 8 मार्च को बायपास स्थित संपत पैलेस गार्डन पर शाम 6 बजे से संजोया जाएगा। वृन्दावन की प्रख्यात कलाकार और अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रंगमंच कलाकार वन्दनाश्री एवं उनकी टीम के 32 महिला-पुरुष कलाकार वृन्दावन के रास बैंड के साथ इस अवसर पर अपनी मनोहारी प्रस्तुतियां देंगे। गीत, संगीत एवं ध्वनि तथा प्रकाश व्यवस्था के बीच इन कलाकारों की प्रस्तुतियां अनेक पुरस्कार भी प्राप्त कर चुकी है। सुश्री वन्दना को ब्रजरत्न अलंकरण भी मिल चुका है।
समिति के प्रमुख संरक्षक विनोद अग्रवाल, अध्यक्ष प्रेमचंद गोयल एवं संयोजक जगदीश बाबाश्री तथा गणेश गोयल ने बताया कि आयोजन में समाज के 120 से अधिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी शामिल होंगे। महोत्सव की दिव्यता को देखते हुए विभिन्न व्यवस्था समितियों का गठन किया गया है जिनमें बैठक एवं साज सज्जा व्यवस्था के लिए किशोर गोयल एवं संजय बांकडा, निमंत्रण व्यवस्था के लिए संतोष गोयल एवं राम एरन, मंच संचालन के लिए गणेश गोयल, कुलभूषण मित्तल कुक्की एवं गोविन्द सिंघल, भोजन व्यवस्था के लिए अरविन्द बागड़ी एवं राजेश बंसल, अतिथि व्यवस्था के लिए विष्णु बिंदल एवं पीडी अग्रवाल महू को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। उक्त निर्णय केन्द्रीय समिति की रविवार को सम्पन्न हुई बैठक में लिया गया जिसमें प्रमुख पदाधिकारियों के साथ उपाध्यक्ष टीकमचंद गर्ग एवं रमेश मित्तल मेडीकैप्स, महामंत्री पवन सिंघानिया मोयरा एवं कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल भी उपस्थति थे। महोत्सव की तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं।
