
इंदौर गोकुलम सेवा न्यास द्वारा संचालित रेशम केंद्र यशवंत सागर स्थित गोकुलम गौशाला में पिछले 8 वर्षों से निशुल्क सेवा देने वाले शहर के गौसेवक योगेश होलानी का गौशाला द्वारा आयोजित स्नेह मिलन समारोह में अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के मार्गदर्शक मंडल सदस्य हुकुमचंद सांवला, वीरेंद्र धाकड़, अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, उद्योगपति वासु टिबडेवाल(गुजरात अंबुजा), प्रवीण मुरारका, राजेश गर्ग (केटी), ओम प्रकाश अग्रवाल (मोमबत्ती), एसपी बंसल, संजय अग्रवाल, भरत केडिया, नंदकिशोर अग्रवाल, अमित मोदी (तिरुपति स्टार्च), मनीष गुप्ता (फलोदी), विनोद खेमका, मुकेश जैन, देवकीनंदन अग्रवाल, अशोक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में इंदौर के उद्योग जगत से जुड़े उद्योगपति, समाजसेवी एवं कई संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे। होलानी पिछले कई वर्षों से बीमार, बुजुर्ग, लाचार और समाज द्वारा छोड़ी गई गौमाता की सेवा में कार्यरत हैं। होलानी विद्याधाम, उमानंद, कृष्ण बलदाऊ एवं सिकंदरी स्थित गौशालाओं में समय-समय पर सेवाएँ देते रहे हैं। कई गौशालाओं में इनके प्रयासों से गायों के लिए निशुल्क प्याऊ भी लगाई गई है। मध्य प्रदेश का प्रतिष्ठित दादा भाई खंडेलवाल गौसेवा सम्मान भी इन्हें पूर्व में मिल चुका है। साध्वी ऋतंभरा द्वारा भी कथा के दौरान होलानी का सम्मान किया जा चुका है। कोरोना काल में भी इन्होने कई गौशालाओं में गौवंश के लिए निशुल्क भूसे की उपलब्धता में सहयोग प्रदान किया है। गोकुलम गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने इनके द्वारा की गई सेवाओं की मुक्त कंठ प्रशंसा की।
