इंडस्ट्रियल एरिया में नाले में गंदा पानी छोड़ने पर कार्रवाई, 4 फैक्ट्रियों पर 80 हजार का स्पॉट फाइन*
इंदौर, 06 फरवरी 2026
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार तथा नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन तथा नगर निगम इंदौर द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित नाले में फैक्ट्रियों द्वारा दूषित पानी छोड़े जाने के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए स्पॉट फाइन लगाया गया है।
कार्रवाई के दौरान B-M Dryers पर 25 हजार रुपये का, इलेक्ट्रो मशीनरी इंजीनियरिंग पर 10 हजार रुपये का, रायल प्लास्टिक पर 25 हजार रुपये का तथा चिराग इंडिया डिटर्जेंट पर 20 हजार रुपये का स्पॉट फाइन लगाया गया। इस प्रकार कुल 80 हजार रुपये की स्पॉट फाइन कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई के दौरान नगर निगम के अपर आयुक्त श्री प्रखर सिंह, नायब तहसीलदार श्री ओंकार मनाग्रे, जोन-17 के जोनल अधिकारी श्री नरेंद्र कुरील, श्री आशीष कापसे तथा उपयंत्री श्री सिद्धांत मेहता सहित संबंधित टीम मौजूद रही।
