शासन के निर्देशानुसार इन्दौर जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियों में नौकरी दिलाने के लिए लगातार रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय इन्दौर द्वारा आयोजित युवा संगम कार्यक्रम के अन्तर्गत इस रोजगार मेले में सैकड़ों युवाओं को नौकरी दिलायी जा रही है। इसी के तहत 01 दिसम्बर 2025 को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेन्स श्री अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में भँवरकुआं इन्दौर में प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।
उप संचालक रोजगार श्री पी. एस. मण्डलोई ने बताया कि उक्त रोजगार मेले में आवेदकों को कैरियर बनाने का सुनहरा अवसर है। युवाओं को नौकरी के साथ स्वयं का व्यवसाय प्रारम्भ करने के लिये लोन की प्रक्रिया की जानकारी भी दी जाएगी। मेले के माध्यम से कई प्रतिष्ठित कम्पनियों में 800 युवाओं को नौकरी दिलायी जाएगी। मेले में प्रतिष्ठित कम्पनियाँ जैसे – Rama Phosphates, PVR Inox, Aisect, Apple Flexpack, Step Academy, Balaji Group, Pharma Growth, Distil Education and Techology, Paytm, Just Dial, Blinkit, Sapphire Food KFC, Dr.Reddys. Ocean Motars, Mosaic Pvt.Ltd. Pharma Growth, Insta Connects, Shefali Business Solutions आदि द्वारा भर्ती प्रक्रिया की जाएगी। बैक ऑफिस, कम्प्यूटर ऑपरेटर, फार्मासिष्ट,सैल्स, बीपीओ, पैकेजिंग, हैल्पर, टेक्नीशियन जैसे- (फिटर/इलेक्ट्रीशियन / टर्नर / मशीनिष्ट, वैल्डर आदि),डिजीटल मार्केटिंग आदि के विभिन्न पदों हेतु आकर्षक वेतन पर नियुक्ति होगी।
उक्त मेले में 18 से 40 वर्ष के आवेदक जो की पाँचवीं/आठवीं /हाईस्कूल से लेकर स्नातकोत्तर किसी भी विषय में पास है अथवा तकनीकी योग्यता जैसे आईटीआई के आवेदक है आवेदन कर योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले आवेदकों को अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों के साथ बायोडेटा की प्रतियाँ एवं अन्य प्रमाण पत्र जैसे- आधार कार्ड आदि के प्रमाणपत्रों की फोटो प्रतियों भी आवश्यक रूप से साथ लाना होगी।
