
आज भोजशाला में पूजा भी हो रही है और दोपहर में १ बजे से ३ बजे तक नमाज भी होगी। एक साथ पूजा और नमाज के कारण भोजशाला करीब ८००० पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं धार भोजशाला में शांतिपूर्ण तरीके से हवन शुरू हो चुका है और माँ सरस्वती की मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया जा रहा… पूरा परिसर केसरिया पताकाओं और फूलों से सजा है… उधर, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का भोजशाला परिसर में भ्रमण जारी है… भोजशाला में महिलाएं भी बड़ी संख्या में पहुंच रहीं, तो गौशाला में आने वाले भक्तों के लिए सामाजिक व व्यापारिक संगठनों ने भोजन की भी व्यापक व्यवस्था की और पूड़ी, आलू की सब्जी, पोहे से लेकर चाय तक के स्टॉल यहां लगाए गए.. वसंत पंचमी पर्व पर धार के भोजशाला परिसर में आज तड़के से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालू पहुँचकर मां वाग्देवी के दर्शन करने का सिलसिला जारी है। भोजशाला परिसर में हवन पूजन भी लगातार जारी है। जिला प्रशासन द्वारा भोजशाला परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए है। भोजशाला परिसर के पास ही पुलिस कंट्रोल रूम, अस्थाई चिकित्सालय और मीडिया सेंटर जैसी व्यवस्था की गई है। कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा और पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी ने इस दौरान अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भोजशाला परिसर का लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
