इंदौर।
बाणगंगा थाना क्षेत्र में शराब पार्टी के दौरान पुराने विवाद को लेकर युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक फरियादी भारत अहिरवार पिता मदनलाल अहिरवार निवासी अर्जुनसिंह गोहर नगर बीती रात करीब साढ़े आठ बजे ग्राम भांगिया के गंदे तालाब के पास चिकन लेकर एक परिचित के घर गया था। वहां सत्यनारायण, रवि, जितेंद्र और उसका मामा भी आ गए। सभी ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर आरोपियों ने फरियादी को गालियां दीं और फिर बेल्ट व डंडे से मारपीट की। आरोपियों ने फरियादी को आगे ज्यादा बोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। फरियादी की शिकायत पर बाणगंगा थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
