भोपाल।
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार का आज पेश बजट पूरी तरह से दिशाहीन है इसमें किसानों, नौजवानों, महिलाओं, आदिवासी, दलित, OBC और सर्व समाज के लिए दृष्टि का अभाव है।उन्होंने कहा कि मध्यम वर्गीय परिवार आयकर में छूट की आशा रखते थे लेकिन उस दिशा में सरकार ने कोई क़दम नहीं बढ़ाया। बजट में मध्य प्रदेश को पूरी तरह उपेक्षित किया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं को तीन हज़ार रुपये प्रतिमाह भत्ता और किसानों को गेहूं तथा धान का बढ़ा हुआ समर्थन मूल्य प्रदान करने का वादा किया था लेकिन इस दिशा में केंद्रीय बजट से मध्य प्रदेश को कोई सहयोग नहीं मिला है। मध्य प्रदेश के प्रति सौतेला व्यवहार किया गया है।
