इंदौर
द्वारकापुरी इलाके में विवाद के एक पुराने मामले में राजीनामा न करना एक युवती को भारी पड़ गया। आरोपी ने युवती का रास्ता रोककर उसे केस वापस लेने के लिए धमकाया और इनकार करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी नितिन पिता पारसमल जैन निवासी द्वारकापुरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी नितिन के साथ उसका पूर्व में कोई विवाद हुआ था, जिसका मामला चल रहा है। आरोपी लगातार उस पर केस वापस लेने और समझौता करने का दबाव बना रहा था। जब पीड़िता ने राजीनामा करने से साफ मना कर दिया, तो आरोपी ने उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी कि यदि केस खत्म नहीं किया तो अंजाम बुरा होगा।
