
इंदौर ।
जायंट्स ग्रुप ऑफ़ मालवा के तत्वावधान में नर्मदा किनारे स्थित माँ शरणम आश्रम पर अंतर्राष्ट्रीय संस्था जायंट्स इंटरनेशनल की सेन्ट्रल कमिटी के सदस्य श्याम गोयल के मुख्य आतिथ्य में आश्रम के वेदपाठी विद्यार्थियों को नए वस्त्र एवं स्टेशनरी सामग्री भेंट की गई। इस अवसर पर फेडरेशन काउंसिल मेम्बर रमणिक लाल सोनी, यूनिट डायरेक्टर अनिल व्यास, ग्रुप अध्यक्ष सुनील पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. प्रवीण शर्मा सहित ग्रुप के सदस्यों ने विद्यार्थियों को तिलक लगाकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सामग्री भेंट की। सामूहिक जायंट्स प्रार्थना भी की गई। अतिथियों का स्वागत चरणजीत सिंह एवं गुरजीत सिंह ने किया। आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी शरणानंद महाराज का शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर नियमित सेवाएँ देने के लिए डॉ. प्रवीण शर्मा का सम्मान भी किया गया। ग्रुप के मानद सचिव एमजी पारीख, श्रीमती शकुन गोयल, उमा व्यास, कामिनी पांडे, डॉ. के.एम. शर्मा, प्रफुल्ल उपाध्याय, डॉ. नरेन्द्र शर्मा ने भी डॉ. शर्मा का सम्मान किया। माँ नर्मदा को 101 फीट लंबी चुनरी समर्पण कर दीपदान एवं संगीतमय आरती तथा प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ। संचालन सुनील पांडे ने किया और आभार माना एमजी पारीख ने।
