एमआर-10 स्थित दिव्य शक्ति पीठ पर कोलकाता के प्रख्यात गायक जयशंकर चौधरी बनवारी आएँगे

इंदौर । शहर के खाटू श्याम मंडलों में फाग महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दिव्य शक्ति पीठ, एमआर 10 रोड पर श्री श्याम मंडल द्वारा 22 फरवरी को श्री श्याम फाग महोत्सव का वृहद आयोजन किया जाएगा जिसमें कोलकाता के प्रख्यात भजन गायक जयशंकर चौधरी बनवारी और उनकी टीम के साथी अपने भजनों की गंगा बहाएँगे। आयोजन में शहर के सभी प्रमुख श्याम भक्त मंडल भागीदार बनेंगे।
संगठन के प्रमुख बाबूलाल अग्रवाल, जयप्रकाश इंदौरिया, वीरेन्द्र नीमा ने बताया कि कोलकाता के प्रख्यात भजन गायक जयशंकर चौधरी बनवारी और उनकी टीम के साथी रविवार 22 फरवरी को शाम 6.15 बजे से इस फाग महोत्सव में अपने रंगबिरंगे फाग भजनों की फुहारें बिखेरकर शहरभर के श्याम भक्तों को अपने रंग में रंगेंगे। श्री श्याम मंडल की स्थापना 10 वर्ष पूर्व तब हुई थी जब शहर में खाटू श्याम भजन मंडलों की संख्या अँगुलियों पर गिनी जा सकती थी। ताऊजी के नाम से प्रख्यात रहे स्व. निरंजनलाल शर्मा एवं स्व. प्रह्लादराय इंदौरिया ने मिलकर इस मंडल की स्थापना की थी। उनके निधन के पश्चात अब जयप्रकाश इंदौरिया, आशीष शर्मा, राकेश भौमिया, विशाल शर्मा, राजेश भौमिया, गौरीशंकर शर्मा, राकेश महर्षि और वीरेन्द्र नीमा जैसे श्याम भक्त इंदौर श्याम मंडल का नाम अपने भक्ति एवं सेवा कार्यों से आगे बढ़ा रहे हैं। अब तक सभी आयोजन श्याम भक्तों की भागीदारी में अलग-अलग स्थानों पर प्रत्येक एकादशी को होते रहे हैं लेकिन अब पहली बार फाग महोत्सव का वृहद आयोजन एमआर 10 रोड स्थित दिव्य शक्ति पीठ परिसर पर करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गिरधर महल के संचालक प्रद्युम्न सिंघल प्रमुख यजमान मनोनीत किए गए हैं।
मनोज चितलांगिया एवं आशीष-राकेश भौमिया के अनुसार इस मौके पर खेड़ीघाट बडवाह के महानिर्वाणी अखाड़ा पंचायती के महामंडलेश्वर स्वामी श्याम चैतन्य पुरी के सानिध्य में श्याम बाबा का दरबार सजाकर पावन ज्योत, 56 भोग, इत्र वर्षा, फूलों के श्रृंगार के साथ ही ढप चंग का धमाल भी आयोजित होगा। अयोजन से जुड़े गौरीशंकर शर्मा, राजा इंदौरिया, राकेश महर्षि, राजेश भौमिया, विशाल शर्मा, विक्की शर्मा, राकेश भूत, दिनेश शर्मा बालाजी, मुकेश महर्षि एवं गणेश महर्षि को विभिन्न समितियों का जिम्मा सौंपा गया है। भजन संध्या में प्रवेश निशुल्क रहेगा लेकिन बैठक व्यवस्था पहले आएं पहले पाएं के आधार पर ही संभव होगी। अतिथि के रूप में नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, संसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, निगम सभापति मुन्नालाल यादव एवं क्षेत्र के पार्षद महेश जोशी भी शामिल होंगे। शहर के प्रमुख समाजसेवी पुरुषोत्तम अग्रवाल (अग्रवाल ग्रुप), प्रेमचंद गोयल, दिनेश मित्तल, विष्णु बिंदल, नारायण अग्रवाल 420 वाले, मदनलाल शर्मा बाबा, संदीप खंडेलवाल, किशोर गोयल, अरविन्द बागड़ी, राधेश्याम गुरूजी, वासु टिबडेवाल, शिवप्रसाद अग्रवाल एवं रामकुमार अग्रवाल सहित अनेक श्याम भक्त भी इस आयोजन की शोभा बढाएंगे। फाग महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु श्याम मंडल की नियमित बैठकों का सिलसिला जारी है।
