इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के 21 वर्षीय छात्र अंतरिक्ष अग्रवाल ने आज हॉस्टल के कमरे में बेडशीट का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। अंतरिक्ष ग्वालियर का रहने वाला था उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है पुलिस ने मामला विवेचना में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही कमरे को सील कर मोबाइल जब्त कर लिया है ।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अंतरिक्ष पिछले कुछ दिनों से अपनी पढ़ाई को लेकर काफी चिंतित और तनाव में था। इसी मानसिक दबाव के चलते वह सोमवार को अपनी क्लास में भी नहीं गया था। अंतरिक्ष ने सितंबर 2024 में कॉलेज में प्रवेश लिया था और वह हॉस्टल की चौथी मंजिल पर रहता था।
