सीखें इंडिया उत्सव: बच्चों ने लगाई भाषा और गणित की प्रदर्शनी*
*इंदौर ,* जिला शिक्षा विभाग एवं सीखें संस्था के तत्वाधान में शासकीय प्राथमिक विद्यालय जयहिंद नगर में सीखो इंडिया प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत शा.प्रा.शाला जयहिंद नगर,शा.प्रा.शाला बदल का भट्टा, शा.प्रा.शाला डबगर मोहल्ला, शा.प्रा.शाला यादव नंदा नगर,शा.प्रा.शाला पेनजान कॉलोनी, शा.प्रा.शाला जूना रिसाला विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने भाग लिया।
प्रदर्शनी में बच्चों ने भाषा और गणित विषयों में वर्ष भर सीखी गईं कौशल—कहानीलेखन,अंदाजा लगाना FTNL पद्धति , प्रश्न पद्धति अपरिचित शब्दों के अर्थ निकालना संख्या ज्ञान और भिन्नों की समझ—को आकर्षक मॉडलों के माध्यम से प्रदर्शित किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि CAC लक्ष्मण सिंह मौर्य, श्रीमती मीनाक्षी वर्मा, श्रीमती आशा त्रिवेदी एवं सीखें संस्था के कास्मोस जोसेफ और फिरोज खान एवं विकास प्रजापति मौजूद रहे।
शाला के सभी शिक्षकों ने प्रत्येक मॉडल का अवलोकन कर बच्चों से चर्चा की।अतिथियों ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि बच्चों के प्रदर्शन को देख बहुत खुशी हो रही है। बच्चों में आत्मविश्वास और सीखने की ललक स्पष्ट झलक रही है। कार्यक्रम की सफलता में शाला की शिक्षिका श्रीमती कमलेश यदुवंशी, श्री शैलेन्द्र दुबे एवं शिक्षिकाएं श्रीमती प्रतिभा सोलंकी, श्रीमती माया वर्मा,श्रीमती हेमलता जसवाल, श्रीमती सविता दुबे , श्रीमती सुमन कुशवाहा, और श्री खेमचंद बकोलिया शिक्षकों की भागीदारी रही एवं सीखें संस्था के कोच नौशाद खान एवं शुभम प्रजापति विशेष योगदान रहा।

