आज दोपहर डेली कॉलेज के पास रोड किनारे चल रहे बुजुर्ग सुंदरलाल को निगम के टैंकर ने टक्कर मार दी जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया बताया जा रहा है हादसे के दौरान टैंकर का पहिया सुंदरलाल के पैरों से गुजर गया, जिससे उनके दोनों पैर कट गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।टैंकर चालक लापरवाही पूर्वक टैंकर गाड़ी चला रहा था घटना के बाद वह मौके से भाग गया । पुलिस ने मामला दर्ज कर टैंकर जब्त कर लिया है ड्राइवर की तलाश की जा रही है ।
आजाद नगर थाना पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना डेली कॉलेज के पास हुई। घायल की पहचान 85 वर्षीय सुंदरलाल पिता गंगादीन निवासी इदरीस नगर के रूप में हुई है। बताया गया कि सुंदरलाल रोज की तरह वॉकर लेकर पैदल घूमने निकले थे। वे घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे, तभी नगर निगम के टैंकर ने उन्हें तेज रफ्तार और लापरवाही से टक्कर मार दी।
