
इंदौर
श्री अग्रवाल हिन्डोनिया युवा मंडल इंदौर से जुड़े खाटू श्याम भक्तों का स्नेह मिलन समारोह मल्हारगंज तेलीबाखल स्थित भवन पर खाटू श्याम के दरबार, श्रृंगार दर्शन, 56 भोग, महाआरती एवं अखंड ज्योत के साथ सौल्लास संपन्न हुआ। कार्यक्रम संयोजक नंदकिशोर अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर अग्रवाल हिन्डोनिया पंचायत के अध्यक्ष गोपाल गोयल, दिनेश गर्ग, गोपाल अग्रवाल, हरिनारायण गोयल, रमेश गर्ग, अमन अग्रवाल आदि ने महाआरती में शामिल होकर समाज में सुख, शांति एवं सद्भाव के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर कार्यकारिणी की ओर से अशोक मंगल, बाबूलाल गोयल, सत्यनारायण अग्रवाल, ओमप्रकाश गोयल, सतीश गोयल, मांगीलाल गोयल ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित अनुष्ठानों में हरिकृष्ण गोयल, सुरेशचंद्र सिंघल, राम अवतार अग्रवाल, बाबूलाल सिंघल, सत्यनारायण नमक वाले, गोविंद अग्रवाल, भागीरथ सिंघल, प्रकाशचंद गर्ग, बजरंगलाल गर्ग एवं हरिनारायण गोयल ने शामिल होकर सभी समाजबंधुओं की अगवानी की। समाज के बुजुर्ग एवं सेवाभावी वरिष्ठजनों, महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने संकल्प किया कि वे वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करेंगे, भविष्य में किसी भी मांगलिक कार्यक्रम में स्वच्छता का ध्यान रखते हुए जल का अपव्यय न तो स्वयं करेंगे और न ही अपने साथियों को करने देंगे तथा जूठन भी नहीं छोड़ेंगे। संचालन मंत्री दिनेश गर्ग ने किया और आभार माना संयोजक नंदकिशोर अग्रवाल ने।
