इंदौर। शहर के आम लोगों को रियायती मूल्य पर सभी तरह की मेडिकल जांचे उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत लैब नेटवर्क का शुभारम्भ सांसद शंकर लालवानी के मुख्य आतिथ्य एवं एसडीएम अजीत श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर रिंकेश कुमार वैश्य तथा प्रख्यात समाजसेवी एवं बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन के चेयर पर्सन विनोद अग्रवाल के विशेष आतिथ्य में रविवार 8 फरवरी को सुबह 11.30 बजे होगा। यह नई लैब रसोमा चौराहा स्थित शगुन आर्केड, पहली मंजिल, अपना स्वीट्स वाले भवन पर प्रारंभ होगी। नई लैब पर मरीजों के लिए सभी तरह की जांचें अत्याधुनिक मशीनों की मदद से रियायती मूल्य पर होगी।
