इंदौर
लसूडिय़ा इलाके में आगे निकलने की बात पर वाहन चालकों में हुए विवाद में आरोपियों ने दो भाइयों पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक घटना स्कीम नं. 78 में पानी की टंकी के पास हुई। पुलिस ने फरियादी पंकज पिता पप्पू सेन निवासी रामेश्वर धाम कॉलोनी मागंलिया की रिपोर्ट पर तीन अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया है। हमले में फरियादी के भाई पीयूष को चोट आई है। फरियादी ने बताया कि तीन अज्ञात व्यक्ति बाइक पर सवार थे। हमें आगे निकलने की बात पर गालियां दी। जब विरोध किया तो बेल्ट और ईंट से हमला कर दिया।
