किन्नर गुरु सपना पर दो साल पुरानी शिकायत के आधार पर जेल से छूटने के बाद दर्ज हुई एफआईआर को लेकर किन्नर गुरु ने राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, पुलिस कमिश्नर समेत कई प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की है । । पंढरीनाथ में दर्ज हुए प्रकरण में किन्नर गुरु सपना की अभी गिरफ्तारी नही हुई है।
पत्र के माध्यम से सपना ने आरोप लगाया है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद उनकी ओर से की गई शिकायतों पर कोई जांच नहीं की गई। शिकायत में कहा गया है कि उसकी हत्या की साजिश की जा रही है घर के आस पास संदिग्ध लोग देखे गए है तथा रैकी कराई जा रही है । बताया जा रहा है कि पत्र में कुछ पुलिस अधिकारियों के नाम भी लिखे हैं ।
सपना का कहना है कि कोर्ट द्वारा आदेश दिया गया था कि शिकायतो की जांच कर रिपोर्ट पेश की जाए पर आदेश का पालन नहीं किया गया उसके खिलाफ लगातार किसी न किसी तरह की साजिश रची जा रही है, जिससे उनका जीना मुश्किल हो गया है। इसी वजह से उन्होंने पत्रों में इच्छा मृत्यु की अनुमति देने की मांग की है।
