लंबी दूरी की स्लीपर क्लास में ओवरनाइट ट्रेनों में यात्रियों के लिए एसी कोच की तरह बेडरोल (चादर, तकिया और कंबल) की सुविधा मिलेगी।यह सुविधा शुल्क के साथ रहेगी जिसका शुल्क टिकिट में सम्मिलित नहीं होगा । रेलवे ने इसकी तैयारी में शुरू कर दी है । संभवतः इंदौर से चलने वाली इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस से इस सुविधा की शुरुआत हो सकती है। यदि यहां यात्रियों की प्रतिक्रिया सकारात्मक रही तो अन्य ट्रेनों में भी इसे लागू किया जाएगा।
स्लीपर कोच में बेडरोल उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी एक निजी एजेंसी को दी जा रही है जिसका अनुमानित शुल्क लगभग 50 से 100 रुपये रहेगा जो टिकिट के अत्रिक्त तकिया कंबल या चादर लेने के अनुसार देय होगा । एजेंसी का कर्मचारी ट्रेन में सफर करेगा और यात्रियों की मांग पर चादर, तकिया और कंबल उपलब्ध कराएगा।
