आज नगर निगम की रिमूवल टीम ने रावजी बाजार में नाले पर अतिक्रमण कर बनाये गए मकानों को तोड़ने की कार्यवाही की निगम ने पूर्व में कब्जा हटाने के लिए एक महीने का समय दिया गया था और यह अवधि पूरी होने पर भी लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया।
आज निगम की रिमूवल 4 टीम तीन जेसीबी मशीन के साथ क्षेत्र में पहुँची टीम के साथ रावजी बाजार थाने का पुलिस बल मौजूद था । विगत दिनों निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल सहित अन्य अधिकारियों ने क्षेत्र का दौरा किया था और नाले पर हुआ अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।
अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू होने पर लोगों ने स्वंय अतिक्रमण हटाने की बात रखते हुए कुछ समय मांगा, लेकिन मौके पर मौजूद अधिकारियों ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि 1 महीने पहले ही नोटिस दिए जा चुके थे, इसके साथ ही यहां पर लगातार अनाउंसमेंट किया जा रहा था, आज नगर निगम की टीम ने 21 मकानों के अवैध हिस्से को हटाने की कार्यवाही की।
