
इन्दौर। गीता भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष और वैष्णव ट्रस्ट सहित शहर की अनेक धार्मिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं का बरसों तक संचालन करने वाले वरिष्ठ समाजसेवी स्व. बाबूलाल बाहेती की 13वीं पुण्यतिथि सोमवार 9 फरवरी को गीता भवन में प्रातः 10 बजे से मनाई जाएगी। ट्रस्ट के अध्यक्ष राम एरन एवं मंत्री रामविलास राठी ने बताया कि भदौही (उप्र) से आए विद्वत प्रवर पीयूष महाराज रामायणी के सानिध्य में स्व. बाहेती की स्मृति में श्रद्धांजलि- आदरांजलि का आयोजन रखा गया है जिसमें गीता भवन परिवार एवं अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि स्व. बाहेती को श्रद्धा सुमन समर्पित करेंगे।
