
रानपुर गांव की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कंचन बाई ने 20 मासूमों की जान बचानकर ख़ुद की जान गंवा दी इस अदम्य साहस और बलिदान पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस निधन को “अत्यंत दुखद व हृदयविदारक” बताते हुए गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है । सीएम मोहन यादव ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए मृतिका के परिवार को 4 लाख रुपए मुआवजा राशि देने का ऐलान किया है। वहीं उसके मासूम बच्चों का शिक्षा का खर्च भी अब सरकार उठाएगी ।

वंही दूसरी और स्थानीय प्रशासन ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि कंचन बाई की मौत बच्चों को बचाने के दौरन नहीं हुई है इससे ग्रामीणों और परिवारजन में आक्रोश है जबकि सरकार संवेदना के साथ सहयता प्रदान कर रही है येसे में प्रशासन का यह रवैया खेदजनक है । प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा,
सुधीर गुप्ता, सांसद, मंदसौर, दिलीप सिंह परिहार, विधायक, नीमच ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक, जावद अनिरुद्ध माधव मारू, विधायक, मनासा ने कंचन बाई की मृत्यु पर दुख व्यक्त कर उनके साहस को सलाम किया है ।
