भागीरथपुरा में जलत्रसदी के कारण लोगों की जान जाने का सीलसिला जारी है प्रशासन की नजर में अब ये मौत महज़ एक आंकड़ा बन कर रह गई हैं । आंकड़े की गति पर विराम लगने का नाम नहीं ले रहा गुरुवार देर रात हलकूप्रसाद यादव की मृत्यु हो गई उन्हें 9 जनवरी को अरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। रात को उनकी मौत हो गई। इनके सहित अब तक इस हादसे में 33 मौतें हो चुकी हैं।
अगलू के बेटे संजय का कहना है कि इन्हें पहले से कोई बीमारी नहीं थी। उल्टी-दस्त के चलते 9 जनवरी को एडमिट किया था। अभी हॉस्पिटल में एडमिट मरीजों की संख्या तीन है जबकि 450 से ज्यादा मरीज एडमिट होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
