इंदौर

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा आज इंदौर प्रवास पर आये। इंदौर प्रवास के दौरान वे नायता मुंडला स्थित स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में गये और वहाँ उन्होंने भगवान स्वामीनारायण के दर्शन और पूजन किया। साथ ही उन्होंने आरती में भाग भी लिया। इस दौरान ऑल इंडिया दाल मिल एसोसियेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल,पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे मंदिर समिति के गिरीश नीमा, राकेश अजमेरा, जे.पी.मूलचंदानी, रमेश भाई पटेल, जितेन्द्र अजमेरा उपस्थित थे। मंदिर समिति की ओर से उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा को भगवान स्वामीनारायण का साहित्य भेंट किया। मंत्री श्री देवड़ा ने मंदिर परिसर का अवलोकन किया और समिति सदस्यों का परिचय प्राप्त किया।
