राऊ क्षेत्र में आज सुबह भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष वेदांत तिवारी एवं साथी आदित्य और समीर शर्मा ने प्रखर शर्मा और नयन बाफना पर जानलेवा हमला कर उनके साथ मारपीट की एवं स्कॉर्पियो गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी । घटना में घायल हुए युवको को सर में गंभीर चोट आई है उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया । बताया जा रहा राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई में कुछ दिन पूर्व भी वेदांत ने हमला किया था तब दोनों पक्षों के बीच समझौता करवा दिया गया था ।
पुलिस के अनुसार प्रखर शर्मा और नयन बाफना (सुदामा नगर) सुबह कैट रोड स्थित एक कैफे से चाय पीकर अपनी स्कॉर्पियो से लौट रहे थे।इसी दौरान वेदांत तिवारी, समीर शर्मा और आदित्य ने उनका पीछा किया और बीच रास्ते में रोककर हमला कर दिया। घटना के बाद घायल युवक जब राऊ थाने पहुंचे, थाने पर हंगामा भी हुआ, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है ।
