इंदौर में युवा नशा-उन्मूलन जागरूकता वॉक यूथ वॉक–2026 आज नेहरू स्टेडियम में सुबह आयोजित की गई जो की लगभग तीन किलोमीटर लंबी थी इसमें लगभग दस हज़ार युवा शामिल हुए । नशा विरोधी जन-जागरूकता के क्षेत्र में यह कार्यक्रम विश्व रिकॉर्ड वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (लंदन) में दर्ज किया गया ।

कार्यक्रम के आयोजक रुद्राक्ष गोलू शुक्ला के अनुसार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उन्हें सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना और समाज में जनजागरण फैलाना है। आयोजकों का दावा है कि यूथ वॉक में 20 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव ने कहा कि भारत की लगभग 50 प्रतिशत आबादी युवा है और इसी कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के युवाओं को नशे की लत में फंसाकर कमजोर करने की साजिशें की जा रही हैं।उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।
बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और यदि वे सही दिशा में आगे बढ़ें तो भारत को विश्वगुरु बनने से कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने रुद्राक्ष शुक्ला द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनते हैं।
