इंदौर
केंद्रीय जेल इंदौर में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मृतक चेक बाउंस के मामले में बंदी था। बंदी राजेश पिता रघुनाथ (४७) पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था। बीमारी गंभीर होने के कारण उसे जेल से अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। राजेश चेक बाउंस के एक प्रकरण में बंदी था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नियमानुसार न्यायिक जांच के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
