
इंदौर में आयोजित सेकंड एम. पी. स्टेट कलरिपयट्टू चैंपियनशिप -2025 मेंश्री माहेश्वरी विद्या पीठ कम्पेल की चार छात्राओं ने स्टिक फाइट अंडर 14 इवेंट में भाग लिया।
जिसमें तनिषा सचिन कामदार, खुशी सचिन पटेल ने गोल्ड मैडल व विशाखा मनोज मंडलोई, मधुबाला पवन चौधरी ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
कम्पेल क्षेत्र में बालिकाओं द्वारा प्राप्त की गई इस प्रकार की यह पहली उपलब्धि है।
चारों विजेता अगले माह होने वाले नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने केरल जायेंगे। जहां मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए भाग लेंगे।
छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय संचालक अभिषेक माहेश्वरी ने विद्यालय परिवार की ओर चारों विजेताओं को बधाई दी।
साथ ही इस सफलता का श्रेय मार्शल आर्ट्स कोच गौरव दांगी को दिया।
