शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में विधिक सेवा जागरुकता एवं साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

इंदौर
इंदौर के शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. बी. डी .श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना और इकोक्लब द्वारा विधिक सेवा जिला कोर्ट एवं क्राइम ब्रांच इंदौर के संयुक्त तत्वाधान में विधिक सेवा जागरुकता एवं साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत क्राइम ब्रांच के श्री शिवम ठक्कर एवं ऋषिता अग्रवाल द्वारा छात्राओं को वर्तमान समय में हो रहे अपराध एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से होने वाले अपराध के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। विधिक सेवा जिला कोर्ट से संगीता शाक्य द्वारा विधिक के बारे में भी छात्राओं को जागरूक किया गया। महिला एवं बाल विकास से श्री महेंद्र पाठक द्वारा छात्रों को बाल विवाह एवं महिला उत्पीड़न से बचने हेतु जागरूक किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शीतल ब्राह्मणे एवं इको क्लब प्रभारी डॉ. पूजा जैन द्वारा संपन्न करवाया गया। कार्यक्रम में प्रो. निशा जैन, प्रो. रेनू उपाध्याय, प्रो.शीतल झा एवं छात्राएं उपस्थित रही।
