30 से अधिक साहू संगठनों ने मिलाया हाथ, 15 मार्च को भव्य आयोजन का संकल्प
इंदौर।

आगामी 15 मार्च को मनाई जाने वाली मां कर्मा जयंती को इस वर्ष ऐतिहासिक और भव्य रूप देने के लिए शहर के तैलिक (साहू) समाज के संगठनों ने अभूतपूर्व एकजुटता दिखाई है। इस उद्देश्य से साहू परिसर, साहू नगर में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर के 28 से अधिक प्रमुख साहू संगठनों के पदाधिकारियों ने सहभागिता की। बैठक की अध्यक्षता कर रही एडवोकेट भावना सुरेश साहू ने बताया कि बैठक की पहल श्री सकल पंच साहू वैश्य बाथली समाज द्वारा की गई, जिसका सभी संगठनों ने सहर्ष स्वागत किया। उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि मां कर्मा जयंती महोत्सव को संयुक्त रूप से हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। समन्वय समिति के वरिष्ठ सदस्यों कैलाश चंद्र बिजाले, जगदीश साहू, मुन्नालाल साहू, ओंकारलाल साहू एवं रामकरण साहू ने मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन धीरज साहू ने किया । अंत में मुन्नालाल साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया।बैठक में बाथली समाज सिलावटपुरा, गौरी नगर, बुंदेलखंड साहू समाज, सुखलिया, पालदा, मुसाखेड़ी, छत्तीसगढ़ एवं बिहारी साहू समाज, कर्मा सेना और अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा सहित अनेक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
एकता का नया अध्याय लिखेगा महोत्सव
अध्यक्ष एडवोकेट भावना सुरेश साहू ने कंहा, संगठन में शक्ति है, और माँ कर्मा के आशीर्वाद से यह महोत्सव इंदौर में समाज की एकता का नया अध्याय लिखेगा।
