इंदौर।
कंपेल रोड पर सोमवार अलसुबह एक डंपर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन देखते ही देखते डंपर का अगला हिस्सा लपटों से घिर गया। सुबह करीब ४:५८ बजे फायर ब्रिगेड को डंपर में आग की सूचना मिली, जिसके बाद मोती तबेला फायर स्टेशन से टीम को रवाना किया गया। टीम ने दो हजार लीटर पानी की मदद से आग पर नियंत्रण पाया। हालांकि, तब तक डंपर का केबिन और आगे के दो टायर बुरी तरह जल चुके थे। इस घटना के कारण कुछ देर के लिए कंपेल रोड पर यातायात प्रभावित रहा।
