इंदौर।
द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाते हुए अज्ञात बदमाश उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक, सुदामा नगर निवासी सुमन चौहान (६०) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके साथ यह वारदात ६ फरवरी की शाम करीब ४ बजे हुई। वे स्कीम नं. ७१ स्थित दस्तूर गार्डन के सामने सर्विस रोड से गुजर रही थीं, तभी अज्ञात आरोपी उनके करीब आया और पलक झपकते ही गले से सोने की चेन खींचकर रफूचक्कर हो गया। द्वारकापुरी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
