इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के फूठी कोठी स्थित ‘फैशन फैक्ट्री’ शोरूम में चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने नामजद किया है। आरोपी शोरूम से हजारों रुपये की कीमत के कपड़े चुराकर ले गए थे। शोरूम संचालक रवींद्र मौर्य की शिकायत पर पुलिस ने रामराज मीणा और राहुल मीणा, दोनों निवासी जिला सवाई माधोपुर जिला राजस्थान के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने शोरूम में घुसकर वहां से ब्रांडेड जींस और शर्ट चुरा ली थीं। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है और उनसे चोरी किया गया माल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। बाहरी राज्यों के अपराधियों की संलिप्तता को देखते हुए पुलिस उनसे अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।
