
इंदौर
मंगलवार 10 फरवरी को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने पूज्य पिताश्री स्वर्गीय श्री शंकरदयाल विजयवर्गीय (काकाजी) की पुण्यतिथि पर उनके द्वारा किये गए सेवा और समर्पण के संस्कारों को आगे बढ़ाने का विनम्र प्रयास किया है। इसी भाव से स्व. श्री शंकरदयाल विजयवर्गीय पारमार्थिक ट्रस्ट की ओर से इंदौर के बाणगंगा स्थित महाराणा प्रताप अस्पताल को एंबुलेंस भेंट की। नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने वहां दौरा किया था और बहुत सारे सुधार कार्य हम उसमें ला रहे हैं। अस्पताल से एक एंबुलेंस की मांग हमसे की गई थी और हमने एक एम्बुलेंस आज अस्पताल को भेंट की।
